Comprehension Passage

दिए गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता है। पेड़ - पौधों के रेशे - रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश और ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़ - पौधे और समस्त हरियाली प्रकाश हथियाने के जाल हैं। पशु - डाँगर पेड़ - पौधे या हरियाली खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं। पेड़ - पौधों में जो सूर्य का प्रकाश समाहित है, वह इसी तरह जंतुओं के शरीर में प्रवेश करता है। अनाज और सब्जी न खाने पर हम भी बच नहीं सकते। कोई - कोई पौधा एक वर्ष के बाद ही मर जाता है। लेकिन सब पौधे मरने से पहले संतान छोड़ जाने के लिए व्यग्र रहते हैं। बीज ही पेड़ - पौधों की संतान है। बीज की सुरक्षा और सार - संभाल के लिए फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा सा घर तैयार करता है। फूलों से आच्छादित होने पर पेड़ कितना सुंदर दिखाई देता है।

गद्यांश के आधार जीवन का मूल मंत्र है ______।

1
परस
2
पल्लवन
3
प्रकाश
4
उपर्युक्त में से एक से अधिक
5
उपर्युक्त में से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation