Comprehension Passage
प्राचीनकाल में जनक महाराज विदेह में राज्य करते थे। मिथिला विदेह की राजधानी थी। मिथिला नगर में राजमहल के आसपास कोई एक हजार सन्यासियों की पर्णकुटियाँ थी। मिथिला के सिंहासन पर बैठने पर भी महाराज जनक को फकीरी का शौक था। कहा जाता है कि महाराज जनक ज्ञानी थे। वे इस तरह राज - काज चलाते थे, मानो स्वयं परमात्मा के विनयशील सेवक है। सुबह से सायं तक सारे राज्य का प्रबंध करते, शत्रुओं का पता करते, अपराधी को दंड देते, लोक - कल्याण के उपाय करते और इतना सब कुछ करने पर भी वे किसी सांसारिक कार्य में लिप्त नही होते थे। इसलिये लोग उनको विदेह जनक कहते थे।
महाराज जनक राज्य चलाने के लिए क्या - क्या करते थे?
1
राज्य का प्रबंध करना
2
अपराधियों को दंड करना
3
लोक - कल्याण के उपाय करना
4
उपर्युक्त सभी