Comprehension Passage

निर्देश: निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िेए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

आठ व्यक्ति अजय, रेखा, हेमा, रोहित, मानव, आरती, पूनम और नैतिक हैं। कार्यालय में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है जबकि 60 वर्ष सेवानिवृत्ति की आयु है। ये आठ कर्मचारी आठ अलग-अलग शहरों जैसे कटक, सूरत, हिसार, गया, रोहतक, नोएडा, बेल्लारी और नासिक से हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों। साथ ही, कोई भी दो व्यक्ति समान आयु के नहीं हैं।

जो व्यक्ति सूरत से है वह 48 वर्ष का है। रोहित, रेखा से छोटा है। ना तो हेमा और ना ही रोहित, या तो बेल्लारी या गया से हैं। रेखा की आयु उस व्यक्ति की आयु के दोगुने से 4 वर्ष आधिक है जो हिसार से है। जो व्यक्ति रोहतक से है वह अजय से 17 वर्ष बड़ा और आरती से 19 वर्ष छोटा है। जो व्यक्ति गया है वह उस व्यक्ति से 5 वर्ष छोटा है जो नोएडा से है। मानव उस व्यक्ति से 12 वर्ष बड़ा है जो गया से है। पूनम और अजय नोएडा और हिसार से हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों और उनकी कुल आयु 57 वर्ष है। जो व्यक्ति नासिक से है वह मानव से 9 वर्ष बड़ा है। रेखा पूनम से 13 वर्ष बड़ी हैं। या तो आरती या तो रेखा कटक से हैं।

जो व्यक्ति कटक और बेल्लारी से हैं उनकी औसत आयु क्या है?

1
50 वर्ष
2
34 वर्ष
3
38 वर्ष
4
33 वर्ष
5
43 वर्ष

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation