Comprehension Passage

आठ व्यक्तियों Ap, Be, Cz, Ps, Qr, Xi, Yi और Zu को विश्लेषक, वास्तुकार, सीईओ, कार्यकारी, प्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी, टीम लीडर और वैज्ञानिक जैसे विभिन्न पदों पर एक कंपनी में नियुक्त किया गया है। ये आठों व्यक्ति बैंगलोर, बीकानेर, दिल्ली, हैदराबाद, जोधपुर, कोच्चि, लखनऊ और मेरठ जैसे आठ अलग-अलग शहरों में नियुक्त हैं लेकिन इसी क्रम में हों यह जरूरी नही।

Yi बैंगलोर में नियुक्त है। टीम लीडर दिल्ली में नियुक्त है। Be सीईओ है। विश्लेषक या तो हैदराबाद या लखनऊ में नियुक्त है। Ps या तो प्रबंधक है या कार्यकारी है।लखनऊ में नियुक्त व्यक्ति या तो विश्लेषक है या वैज्ञानिक है। कार्यकारी बीकानेर या कोच्चि में नियुक्त है। चिकित्सा अधिकारी जोधपुर में नियुक्त है। जोधपुर में या तो Be या Ap नियुक्त है। सीईओ लखनऊ या कोच्चि में नियुक्त हैं। Ps मेरठ में या हैदराबाद में नियुक्त है। Cz दिल्ली में या कोच्चि में नियुक्त है। प्रबंधक या तो मेरठ में या बैंगलोर में नियुक्त है। Xi या तो एक वास्तुकार है या एक कार्यकारी है। Qr विश्लेषक नही है। Zu लखनऊ में नियुक्त नही है। हैदराबाद में वास्तुकार नियुक्त नही है।

Qr का पद और नियुक्ति का शहर क्या है?

1
सीईओ - कोच्चि
2
टीम लीडर - दिल्ली
3
वास्तुकार - बैंगलोर
4
वैज्ञानिक - लखनऊ
5
कार्यकारी - बीकानेर

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation