Comprehension Passage

निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

नौ व्यक्ति D, E, F, G, H, I, J, K, और L एक कंपनी में कार्यरत हैं और उनका जन्म नौ अलग-अलग वर्षों 1991, 1992,1993, 1994, 1995, 1996, 1997, 1998 और 1999 में हुआ है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। उनमें से प्रत्येक के नौ अलग-अलग आयु के बच्चे हैं जिनकी आयु 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 वर्ष है।

वर्ष 1993 में जन्मे व्यक्ति का एक बच्चा 11 वर्ष का है। J का जन्म उस वर्ष में हुआ था जो तीन और चार दोनों से विभाज्य है। H का जन्म सबसे पहले हुआ था। G का जन्म उस वर्ष में हुआ था जो तीन और दो दोनों से विभाज्य है लेकिन चार से विभाज्य नहीं है। D का जन्म अभाज्य संख्या वाले वर्ष में हुआ था लेकिन वर्ष 1995 के बाद नहीं हुआ था। J के बच्चे की आयु, अन्य बच्चों की तुलना में तीसरी सबसे अधिक है। जिस व्यक्ति के बच्चे की आयु 7 वर्ष है, उसका जन्म उनमें से दूसरे स्थान पर हुआ था। I का जन्म कर्मचारियों में सबसे अंत में हुआ था और उसका एक बच्चा है जिसकी आयु अन्य बच्चों की तुलना में दूसरी सबसे कम है। H के बच्चे की आयु अन्य बच्चों की तुलना में सबसे अधिक है। E का जन्म एक विषम संख्या वाले वर्ष में हुआ था जो तीन से विभाज्य है। 4 वर्ष की आयु वाले बच्चे के अभिभावक का जन्म अभाज्य संख्या वाले वर्ष में हुआ था। L और K का जन्म 1993 के बाद सम संख्या वाले वर्षों में हुआ था। K के बच्चे की आयु 6 वर्ष है और k का जन्म उस वर्ष में हुआ है जो उनमें से चौथा सबसे बड़ा वर्ष है। L के बच्चे की आयु सबसे बड़ी एक अंकीय संख्या है।

F का जन्म किस वर्ष में हुआ था?

1
1999 से दो वर्ष पहले 
2
1992 से एक वर्ष पहले
3
1993 के दो वर्ष बाद 
4
1998 से तीन वर्ष पहले
5
1994 से पाँच वर्ष पहले 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation