निर्देश: दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए।
आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं, और दो आसन्न व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पंक्ति-1 में, राहुल, राज, कृति और रवि बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों) और वे सभी उत्तर दिशा के सम्मुख बैठे हैं। पंक्ति - 2 में, करण, सारा, प्रिंस और प्रिया बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों) और वे सभी दक्षिण दिशा के सम्मुख बैठे हैं। पंक्ति 1 का प्रत्येक व्यक्ति, पंक्ति 2 के व्यक्ति के सम्मुख है।
प्रिया, रवि के सम्मुख नहीं बैठी है। राहुल उस व्यक्ति के सम्मुख बैठा है जो सारा के निकटतम बाएँ बैठा है। प्रिंस, राज के सम्मुख और कोने पर बैठा है। कृति और राहुल अंतिम छोर पर नहीं बैठे हैं। राज के दाएँ कोई नहीं बैठा है। करण और प्रिया के बीच एक व्यक्ति बैठा है।