निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

पांच व्यक्ति P, Q, R, S और T एक वृत्ताकार मेज में अंदर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं।। प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग रंग पसंद करता है अर्थात लाल, नीला सफेद, हरा और गुलाबी। T को कौन-सा रंग पसंद है?

I) लाल और गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच एक व्यक्ति बैठा है। T गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति जिसे हरा रंग पसंद है, वह लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाएँ बैठा है।

II) S, Q के ठीक बाएँ बैठा है। जिसे हरा रंग पसंद है, वह सफेद रंग पसंद करने वाले S के बाएँ  से दूसरे स्थान पर बैठा है। गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाएँ बैठा है।

1
केवल कथन I में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
2
केवल कथन II में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
3
 कथन I और II दोनों के आँकड़े एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं
4
केवल कथन I या केवल कथन II में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है
5
कथन I और II दोनों के आँकड़े एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation