Comprehension Passage
निर्देश: दिए गए जानकारी को पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
कुनाल, राहुल, गौरव, गीता, मिकी, जॉनी, सीता और टिंकू नाम के आठ बच्चे हैं। उनमें से प्रत्येक का अपना पसंदीदा विषय है – गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी। लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हो। उन्होंने अपने पसंदीदा विषय में 91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98 अंक प्राप्त किए हैं। उसी क्रम में नहीं हैं।
गीता ने कुनाल से 2 अंक अधिक प्राप्त किए हैं और इसके अलावा वह जोड़, घटाव आदि से संबंधित विषय पसंद करती हैं। जिस बच्चे को हिंदी पसंद है, उसे कुनाल से 3 अंक कम प्राप्त हुए है और उसका नाम J से शुरू होता है। जो बच्चा विज्ञान पसंद करता है उसके पास जॉनी की तुलना में 1 अंक अधिक है और उसका नाम उस विषय के वर्णमाला के पहले अक्षर से शुरू होता है जिसे वह पसंद करता है। गौरव और जॉनी अच्छे दोस्त हैं और गौरव ने जॉनी से 4 अंक अधिक प्राप्त किए हैं। न तो गौरव और न ही जॉनी को गणित पसंद है। उर्दू पसंद करने वाले बच्चे ने 93 अंक प्राप्त किया है और उसका नाम R से शुरू होता है। जिस बच्चे को अंग्रेजी पसंद है, उसने 97 अंक प्राप्त किया है और उसका नाम M से शुरू होता है। गौरव ने कुनाल से 1 अंक अधिक प्राप्त किया है, और उसे अर्थशास्त्र पसंद है। कुनाल को भौतिक विज्ञान पसंद है। गीता ने 100 अंकों की परीक्षा में प्राप्त किये जाने वाले अधिकतम अंक से 4 अंक कम प्राप्त किये हैं।किसने और किस विषय में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं?
1
टिंकू - रसायन विज्ञान
2
राहुल - भौतिक विज्ञान
3
गीता - गणित
4
गौरव - हिंदी
5
सीता - विज्ञान