निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए प्रश्न के बाद दो कथनों में जानकारी दी गई है। आपको यह चयन करना है कि कौन-सा/कौन-से कथन में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है और उसके तदनुसार अपना उत्तर चिह्नित कीजिये।

एक कक्षा में 40 छात्र हैं। राम का स्थान शीर्ष से 13 वाँ है। पलक एक लड़की शीर्ष से 7 वीं है। राम के स्थान से 4 लड़कियाँ नीचे हैं। राम और एक अन्य लड़के श्याम के मध्य में 12 लड़के हैं। राम एक लड़का है।कक्षा में कितनी लड़कियाँ हैं?

कथन I: श्याम छात्रों के बीच नीचे से 14 वें स्थान पर है।

कथन II: पलक और राम के मध्य में 3 लड़कियाँ हैं। श्याम लड़कों में शीर्ष से 21 वें स्थान पर है।

कथन III: पलक लड़कियों में नीचे से 8 वें स्थान पर है।

1
कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न के उत्तर के लिए पर्याप्त है और कथन I और III दोनों में दी गयी जानकारी प्रश्न के उत्तर के लिए आवश्यक नहीं है।
2
किसी भी कथन I, II या III में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
3
कथन II और III दोनों में दी गयी जानकारी प्रश्न के उत्तर के लिए पर्याप्त है और कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न के उत्तर के लिए आवश्यक नहीं है।
4
तीनों कथनों में दी गयी जानकारी एकसाथ प्रश्न के उत्तर के लिए पर्याप्त है।
5
सभी कथनों में दी गयी जानकारी एकसाथ भी प्रश्न के उत्तर के लिए पर्याप्त नहीं है।

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation