दिए गए प्रश्न के बाद दो कथनों में जानकारी दी गई है। आपको यह ज्ञात करना है कि कौन सा कथन जानकारी का अनुसरण करता है और उसके अनुसार अपना उत्तर चिह्नित करें।
पाँच विद्यार्थियों A, B, C, D और E को कक्षा में प्रथम पाँच श्रेणियाँ प्राप्त हुईं लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। इन पाँच छात्रों को पाँच अलग-अलग विषयों अर्थात् अंग्रेजी, फ्रेंच, गणित, संस्कृत और विज्ञान में अधिकतम अंक मिले लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों।
A जिसने कक्षा में न्यूनतम श्रेणी प्राप्त की, उसे अंग्रेजी में अधिकतम अंक प्राप्त हुए। द्वितीय श्रेणी किसने प्राप्त की?
i) B ने केवल दो छात्रों से अधिक अंक प्राप्त किये और उसने संस्कृत या विज्ञान में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये।
ii) D जिसने श्रेणी 1 प्राप्त की, उसने गणित में अधिकतम अंक प्राप्त किए। C जिसकी श्रेणी B से कम थी, उसने फ्रेंच में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये। B ने विज्ञान में अधिकतम अंक प्राप्त नहीं किये।
कथन II में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं जबकि कथन I में दिए गए आँकड़ें अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।