निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़ें और गद्यांश के तथ्यों के आधार पर अनुमान (नों) का चयन करें।
गद्यांश:
एनिमेटेड फिल्में अधिक से अधिक यथार्थवादी बन रही हैं। स्टोरी-लाइन से लेकर पात्र व्यक्तित्व तक, वे हमें ऐसा प्रदर्शन दिखाती हैं, जिनसे बच्चे और वयस्क दोनों संबंधित हो सकते हैं। एक साधारण एनिमेटेड फिल्म में लाइव-एक्शन फिल्म की तुलना में अधिक पटकथा लेखक होते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कहानी मिलने की अधिक संभावना है। इसका प्रभाव अपने माता-पिता के साथ सिनेमा थिएटर में आने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि में देखा जा सकता है। इसके अलावा, वयस्क फिल्म दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
अनुमान:
I: एक अच्छी कहानी और भरोसेमंद पात्र, वयस्क और बच्चे दोनों प्रकार के दर्शकों को आकर्षित कर सकते हैं।
II: वयस्क अपने बच्चों को खुश करने के लिए एनिमेटेड फिल्में देखते हैं।
III: यदि लाइव-एक्शन फिल्म निर्माता पटकथा लेखकों की संख्या को बढ़ाते हैं, तो वे सफल फिल्में बना सकते हैं।