पाँच संगठन हैं A, B, C, D और E। संगठन A में महिला कर्मचारियों की संख्या, उसी संगठन में पुरुषों की संख्या से 80 कम है। E में महिलाओं की संख्या, D में महिलाओं की संख्या से 50 अधिक है। D में पुरुषों की संख्या, C में पुरुषों की संख्या से 100 अधिक है। B में पुरुषों की संख्या, A में महिलाओं की संख्या से 120 अधिक है। E में पुरुषों की संख्या, E में महिलाओं की संख्या की दोगुनी है। B में महिलाओं की संख्या, D में महिलाओं की संख्या से 80 कम है। C में महिलाओं की संख्या, A में पुरुषों की संख्या से 220 अधिक है। C में पुरुषों की संख्या, E में महिलाओं की संख्या से 90 अधिक है। B और D में महिलाओं की संख्या का अनुपात 4:5 है। B में पुरुषों की संख्या, D में महिलाओं की संख्या से 80 अधिक है।
A में कुल पुरुषों में से, [x + 10]% विवाहित हैं। संगठन A में कुल अविवाहित कर्मचारी 336 हैं। A में विवाहित और अविवाहित महिला कर्मचारियों का अनुपात 5:4 है। x का मान ज्ञात कीजिए।