Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

नौ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G, H और I एक सोसाइटी में रहते हैं, लेकिन इसी क्रम में हो यह आवश्यक नहीं है। वे सभी अलग देशों जैसे – मलेशिया, डेनमार्क, पाकिस्तान, जॉर्डन, नेपाल, भूटान, चीन, दक्षिण-अफ्रीका और भारत से संबंधित हैं। सोसाइटी में नौ घर हैं और प्रत्येक घर में केवल एक व्यक्ति रहता है। पहला घर क्रमांक 1 से क्रमांकित है, दूसरा 2 से और इसी प्रकार आगे है, और अंतिम घर क्रमांक 9 से क्रमांकित है।

H जॉर्डन से संबंधित है और सम क्रमांकित घर में रहता है। A, H के घर से पहले एक सम क्रमांकित घर में रहता है। A और H के घरों के क्रमांक का योग 14 है। चीन से संबंधित व्यक्ति चौथे घर में रहता है। E दूसरे घर में रहता है और पाकिस्तान से संबंधित है। भारत से संबंधित व्यक्ति तीसरे घर में रहता है। A नेपाल से संबंधित नहीं है। भूटान और जॉर्डन से संबंधित व्यक्तियों के घरों के बीच दो घर हैं। C डेनमार्क से संबंधित है और पहले घर में रहता है। C और G के घरों के बीच तीन घर हैं। I के घर के ठीक बाद वाले घर में D रहता है। F और G के घरों के बीच एक घर है। F भारत से संबंधित नहीं है। मलेशिया से संबंधित व्यक्ति अंतिम घर में रहता है।

निम्नलिखित में से कौन मलेशिया से संबंधित है?

1
F
2
A
3
D
4
I
5
B

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation