Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

श्री मेहता के चार बच्चे हैं, रवि सबसे बड़ा है, रिया दूसरी सबसे बड़ी है, राजा दूसरा सबसे छोटा है और रितु सबसे छोटी है और सभी का जन्म अलग-अलग वर्षों की एक ही दिनांक को हुआ है। उन सभी का आज जन्मदिन है। श्री मेहता अपने सभी बच्चों के लिए चॉकलेट खरीदना चाहते हैं। लेकिन वह प्रत्येक बच्चे को चॉकलेट की एक समान संख्या नहीं देना चाहते हैं।

वह निम्नलिखित कार्य करने का निर्णय लेते हैं:

वह भार (किग्रा में) के साथ आयु की संख्या के योग से ऊंचाई (सेमी में) को विभाजित करेंगे।

वह इस सूत्र पर आते हैं - चॉकलेट की संख्या = ऊँचाई सेमी में / (किग्रा में भार + आयु)

जो संख्या आएगी वह वो चॉकलेट की संख्या है जो एक बच्चे को मिलेगी।

उनका दूसरा सबसे छोटा बच्चा, रितु की आयु से दोगुना है, जिसकी आयु सबसे बड़े बच्चे की आयु की एक तिहाई है। रिया सबसे बड़े बच्चे से तीन वर्ष युवा है। सबसे बड़े बच्चे का भार 36 किग्रा है जो कि संख्यात्मक रूप से दूसरे सबसे बड़े बच्चे की आयु का तीन गुना है, जिसका भार राजा की आयु का चार गुना है। रितु का भार दूसरे सबसे बड़े बच्चे की तुलना में 40% कम है। सभी चार बच्चों के भार का योग 129 किग्रा है।

इस जन्मदिन से 5 वर्ष बाद, श्री मेहता चॉकलेट वितरित करने का यही तरीका दोहराते हैं। 5 वर्षों के बाद, उनके सबसे छोटे बच्चे के भार में 25% की वृद्धि हो जाती है जबकि सबसे बड़े बच्चे का भार सबसे छोटे के भार से दोगुना हो जाता है। वह सबसे छोटे और सबसे बड़े बच्चे के बीच 6 चॉकलेट वितरित करता है। यदि उनकी ऊंचाई बराबर है तो सही विकल्प का चयन कीजिए।

1
सबसे छोटे बच्चे को 2 चॉकलेट मिलती है
2
सबसे बड़े बच्चे को 4 चॉकलेट मिलती ​है
3
प्रत्येक की ऊंचाई 156 सेमी है 
4
प्रत्येक की ऊंचाई 160 सेमी है 
5
उपरोक्त में से कोई नहीं 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation