निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे दो कथन संख्या I और II दिए गए हैं। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है:
गुलाबी, सफेद, लाल, रजत, बैंगनी और काले छह अलग-अलग रंगों के बॉक्स हैं, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। कौन-सा बॉक्स, सफेद बॉक्स के ठीक ऊपर रखा गया है?
I. काले बॉक्स को ऊपर से तीसरे स्थान पर रखा गया है और गुलाबी बॉक्स से दो बॉक्स के अंतर पर रखा गया है। लाल बॉक्स को न तो गुलाबी बॉक्स और न ही काले बॉक्स के आसन्न रखा गया है। बैंगनी बॉक्स को काले बॉक्स के नीचे किसी भी स्थान पर रखा गया है लेकिन ठीक नीचे नहीं रखा गया है।
II. बैंगनी बॉक्स के नीचे केवल एक बॉक्स रखा गया है, जिसे रजत बॉक्स से दो बॉक्स के अंतर पर रखा गया है। लाल बॉक्स को रजत बॉक्स के आसन्न रखा गया है और काले बॉक्स से एक बॉक्स के अंतर पर रखा गया है।