निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। तीनों कथनों को पढ़िए और उत्तर दीजिए:
आठ व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में इस प्रकार खड़े हैं कि चार व्यक्ति पंक्ति-1 में उत्तर के सम्मुख खड़े हैं और चार व्यक्ति दूसरी पंक्ति अर्थात पंक्ति-2 में दक्षिण के सम्मुख खड़े हैं। इस प्रकार, एक पंक्ति में बैठा व्यक्ति, दूसरी पंक्ति के व्यक्ति के सम्मुख है। चिरू के सम्मुख कौन है?
I: इमोन पंक्ति-2 में खड़ा है और गगन के सम्मुख है, जो हिमा के ठीक बाएँ है। चिरू उस व्यक्ति के ठीक दाएँ बैठा है जो अमन के सम्मुख है। अमन, बिमन के दाएँ से दूसरे स्थान पर है, जो दया का निकटतम पड़ोसी है।
II: अमन, हिमा के सम्मुख है, जो फारुख के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। अमन पंक्ति-2 में खड़ा है। हिमा और फारुख, चिरू के निकटतम पड़ोसी हैं। फारुख पंक्ति-1 में दाएँ छोर पर खड़ा है।
यदि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
यदि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
यदि केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
यदि कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।