निर्देश: नीचे दो कथन (I) और (II) दिए गए हैं। ये कथन या तो स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों या उभयनिष्ठ कारण के प्रभाव हो सकते हैं। इनमें से एक कथन, अन्य कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथन पढ़ें और निर्णय लें कि निम्न में से कौन सा विकल्प इन दोनों कथनों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है।
कथन:
I. देश B के वैज्ञानिक रासायनिक अणुओं से मीठे पानी को बनाने के तरीके खोज रहे हैं। अब तक उनके प्रयोगों के फलदायक परिणाम नहीं मिले हैं।
II. देश C ने समुद्री जल के साथ सफलतापूर्वक प्रयोग किया है और इसे परासरण प्रक्रिया की मदद से मीठे पानी में परिवर्तित किया है। वे विश्व बाजार में बहुत ज्यादा कीमत पर अपनी तकनीक की नीलामी कर रहे हैं।
1
कथन I कारण है और कथन II उसका प्रभाव है
2
कथन II कारण है और कथन I उसका प्रभाव है
3
कथन I और कथन II दोनों स्वतंत्र कारण हैं
4
कथन I और कथन II दोनों स्वतंत्र कारणों के प्रभाव हैं
5
कथन I और कथन II दोनों किसी उभयनिष्ठ कारण के प्रभाव हैं