Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

आठ बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप, आनंद, साइना, सिन्धु, गोपीचंद, अश्विनी, श्रीकांत और ज्वाला का जन्म समान दिनांक को लेकिन 1964 से 1971 के बीच आठ क्रमागत वर्षों में हुआ था। इसलिए, उनमें से प्रत्येक अपने जन्मदिन के अवसर पर बैडमिंटन का खेल खेलेंगे।

नोट:

1. उनके खेल की अवधि इस प्रकार भिन्न होती है कि बाद के वर्षों में जन्म लेने वाले खिलाड़ी के लिए अवधि 5 मिनट बढ़ जाती है।

2. वे सभी एक विशेष टाइम स्लॉट में भी खेलते हैं, जो सबसे बड़ा है वह पहले खेलता है और जो सबसे छोटा है वह अंत में खेलता है।

3. पूर्वाह्न में किसी भी समय खेलने वाला व्यक्ति अपराह्न में किसी भी समय खेलने वाले व्यक्ति से पहले खेलता है।

उदाहरण के लिए: माना यदि किसी खिलाड़ी Z का जन्म 1964 में हुआ था और वह अपराह्न 9 बजे से अपराह्न 10 बजे तक खेलता है और फिर माना दूसरे व्यक्ति Y का जन्म 1965 में हुआ था, तो वह अपराह्न 10 बजे से अपराह्न 11:05 बजे तक खेलेगा।

जिसका खेल अपराह्न 12:30 बजे शुरू होता है उस व्यक्ति के बाद केवल दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। श्रीकांत के खेल की अवधि 30 मिनट है। ज्वाला और सिन्धु के खेल की अवधि का अंतर 5 मिनट है। साइना से पहले केवल तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ है। गोपीचंद और साइना, साइना और कश्यप, और अश्विनी और ज्वाला के खेल की अवधि के बीच का अंतर समान है। अश्विनी, साइना से छोटा है। सिन्धु सबसे अधिक समय के लिय खेलती है। ना तो आनंद और ना ही गोपीचंद 40 मिनट या अधिक समय के लिए खेलते हैं। 1967 में जन्मा व्यक्ति 35 मिनट के लिए खेलता है।

निम्नलिखित में से किसका जन्म 1969 में हुआ था?

1
गोपीचंद
2
अश्विनी
3
ज्वाला
4
साइना
5
इनमें से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation