Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

तीन सहेलियाँ, रिद्धि, सिद्धि और निधि प्रतिदिन पढ़ने के लिए पुस्तकालय जाती हैं। उनके पथ इस प्रकार दिए गए हैं।

रिद्धि अपने घर से 15 मीटर दक्षिण की ओर चलती है। बिंदु A पर पहुँचने के बाद वह अपनी बाईं ओर मुड़ती है और 10 मीटर चलती है और बिंदु B पर पहुँचती है। फिर वह अपने बाईं ओर मुड़ती है और बिंदु C पर पहुँचने के लिए 15 मीटर चलती है। वह पुनः अपने दाईं ओर मुड़ती है और पुस्तकालय तक पहुँचने के लिए 5 मीटर चलती है।

सिद्धि अपने घर से पश्चिम दिशा में चलना शुरू करती है। 8 मीटर चलने के बाद, वह बिंदु D पर पहुँचती है और बाएँ मुड़ती है, बिंदु E पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलती है और फिर दाएँ मुड़ती है। वह बिंदु F तक पहुँचने के लिए 9 मीटर की दूरी तय करती है और फिर बाईं ओर मुड़ जाती है। वह 6 मीटर चलने के बाद पुस्तकालय पहुँच जाती है।

निधि अपने घर से पूर्व की ओर चलती है। वह बिंदु G तक पहुँचने के लिए 4 मीटर की दूरी तय करती है, फिर वह दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़ती है और 7 मीटर  की दूरी तय करती है और बिंदु H पर पहुँचती है। यहाँ से वह पश्चिम की ओर मुड़ती है और बिंदु I तक पहुँचने के लिए 14 मीटर की दूरी तय करती है और अंत में, वह उत्तर-पश्चिम की ओर 7 मीटर की दूरी तय करने के बाद पुस्तकालय तक पहुँचती है।

​निधि के घर के संबंध में रिद्धि का घर किस दिशा में है?

1
पश्चिम
2
दक्षिण पश्चिम
3
उत्तर पश्चिम
4
पूर्व
5
उत्तर पूर्व

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation