निर्देश: जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
कुछ दोस्त अपनी छुट्टियों के बाद एक भोजनालय में मिलने के लिए गए थे। वे एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस तरह से बैठते हैं कि कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठते हैं और कुछ व्यक्ति मेज की भुजाओं पर बैठते हैं। केवल एक व्यक्ति ही मेज की भुजा और एक व्यक्ति ही मेज के कोने पर बैठ सकता है।
उनमें से प्रत्येक यूरोप में एक अलग स्थान पर गया और कम से कम एक व्यक्ति ने एक देश का भ्रमण किया।
वे जिन स्थानों पर गए, वे इस प्रकार थे:
फ्रांस में लौवर संग्रहालय (LM) और एफिल टॉवर (ET), वेटिकन सिटी में सिस्टिन चैपल (SC) और सेंट पीटर बेसिलिका (SPB), लंदन में बकिंघम पैलेस (BP) और वेस्टमिंस्टर एबे (WA) और ब्राजील में क्राइस्ट द रिडीमर (CTR)।
उनके बैठने की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित जानकारी ज्ञात है:
D एक कोने में बैठता है और वेटिकन सिटी गया था। वह व्यक्ति जो क्राइस्ट द रिडीमर को देखने गया था, वेस्टमिंस्टर एबे जाने वाले व्यक्ति के पास एक कोने पर बैठा है। Q लंदन नहीं नहीं गया था और फ्रांस जाने वाले व्यक्ति के पास नहीं बैठा है। एक ही देश में गए दो व्यक्ति एक साथ नहीं बैठते हैं। R फ्रांस जाता है। A, Q के विपरीत बैठा है लेकिन फ्रांस नहीं गया था। लौवर संग्रहालय जाने वाले व्यक्ति के विपरीत कोई नहीं बैठा है। C, एफिल टॉवर गया था और सेंट पीटर बेसिलिका जाने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है। वह व्यक्ति जो बकिंघम पैलेस गया था, वेस्टमिंस्टर एबे जाने वाले व्यक्ति के विपरीत बैठा है। D के बायीं ओर से तीसरा स्थान रिक्त है। A एक कोने पर बैठा है और वह ब्राजील नहीं गया था। E फ्रांस नहीं गया था। B, वेस्टमिंस्टर एबे गया था।