निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिये :
आठ व्यक्ति L, M, N, O, P, Q, R और S का जन्म आठ अलग-अलग वर्षों में हुआ है। वर्ष 1972, 1981, 1992, 1999, 1995, 1986, 1976 और 1969 हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग फल पसंद हैं। फल इस प्रकार हैं, सेब, एवोकाडो, केला, कटहल, कीवी, आम, नारंगी और अनानास हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों।
नोट: ये सभी व्यक्ति समान महीने में समान दिन में पैदा हुए थे। 2019 के आधार वर्ष से आयु की गणना की जाती है।
Q न तो सबसे छोटा है और न ही सबसे बड़ा है । Q और कटहल को पसंद करने वाले के बीच में केवल तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ है। S और L के बीच आयु का अंतर 3 वर्ष है, जहां S, L से बड़ा है। N और केला पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच में दो व्यक्तियों का जन्म हुआ है। L और आम पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच में केवल एक व्यक्ति का जन्म हुआ है। Q की आयु एक सम संख्या है। R और सेब पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच में तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ है। N का जन्म सेब पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाद हुआ है, लेकिन P के बाद नहीं। P केले पसंद नहीं करता है। आम पसंद करने वाले व्यक्ति से पहले जन्म लेने वाले व्यक्तियों की संख्या P के बाद जन्म लेने वाले व्यक्तियों की संख्या के समान है। O और कीवी पसंद करने वाले के बीच आयु का अंतर 4 वर्ष है। अनानास पसंद करने वाला व्यक्ति M के ठीक बाद जन्म लेता है। O एवोकाडो पसंद नहीं करता है।