Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उसके बाद प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आठ मित्र दिव्या, देव, दिशा, चारु, गोपाल, गोलू, हर्ष और निशा एक आठ-मंजिला इमारत में रहते हैं लेकिन जरूरी नहीं इसी क्रम में हैं। सबसे निचली मंजिल की संख्या एक है और उससे ऊपर की मंजिल संख्या दो है और इसी तरह यह क्रम आगे जारी रहता है। हर्ष और दिशा के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं और उनमें से कोई भी एक सम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। हर्ष, दिशा के ऊपर रहता है। दिव्या, दिशा के ऊपर लेकिन हर्ष के नीचे रहती है। दिव्या सम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहती है। गोलू, दिव्या के नीचे रहता है लेकिन ठीक नीचे नहीं रहता है। गोलू विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। गोपाल के ऊपर रहने वाले व्यक्तियों की संख्या, गोलू के नीचे रहने वाले व्यक्तियों की संख्या से एक अधिक है। चारु न तो गोलू के ठीक नीचे और न ही सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। निशा विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहती है।

चारू के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

1
एक 
2
दो 
3
तीन 
4
चार 
5
पांच 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation