निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, एक कथन और उसके कारण दिए गए हैं।
कथन : परागकोष भित्ति की अंतःस्तरिका परत परागकोष के स्फुटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कारण : तंतुमय बैंड की उपस्थिति और अंतःस्तरिका कोशिकाओं की आंतरिक और बाह्य स्पर्शीय भित्तियों के विभेदक प्रसार से परागकोष का स्फुटन होता है।
1
यदि कथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
2
यदि कथन और कारण दोनों सत्य हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
3
यदि कथन सत्य है, परंतु कारण असत्य है।
4
यदि कथन और कारण दोनों असत्य हैं।