निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिये गये प्रश्न के उत्तर दीजिए।
इस क्षेत्र में विकसित हड़प्पा से पहले भी कई संस्कृतियाँ अस्तित्व में थीं। ये संस्कृतियाँ अपनी विशिष्ट मृदभाण्ड शैली से संबद्ध थीं तथा इनके संदर्भ में हमें कृषि, पशुपालन तथा कुछ शिल्पकारी के साक्ष्य भी मिलते हैं । बस्तियाँ आमतौर पर छोटी होती थीं और इनमें बड़े आकार की संरचनाएँ लगभग न के बराबर थीं। कुछ स्थलों पर बड़े पैमाने पर इलाकों में जलाए जाने के संकेतों से तथा कुछ अन्य स्थलों के त्याग दिए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि आरंभिक हड़प्पा तथा हड़प्पा सभ्यता के बीच क्रम-भंग था।
हड़प्पा सभ्यता से संबधित सही कथनों को पहचानें।
(A) हड़प्पा सभ्यता में पशुओं को पालतू नहीं बनाया गया था।
(B) कालीबंगन में जुते हुए खेतों के प्रमाण मिलते हैं।
(C) पंजाब और सिंध में नहरों के होने का प्रमाण मिला।
(D) धौलावीरा में जलाशय मिले।
(E) मोहनजोदड़ो एक नियोजित शहर के रूप में पहचाना गया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: