निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। सर्वोत्तम संभव उत्तर चुनने के लिए आपको जानकारी और गणित के अपने ज्ञान का उपयोग करना चाहिए।
A, B और C मिलकर किसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। ज्ञात कीजिए कि C अकेले कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है।
कथन I. A और B मिलकर उस कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं।
कथन II. B और C मिलकर उस कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं।
1
यदि केवल कथन I में दी गई जानकरी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकरी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि केवल कथन II में दी गई जानकरी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकरी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
यदि कथन I और II दोनों की जानकारी एकसाथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि कथन I और II दोनों की जानकारी एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।