दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
पांच कोचिंग क्लास - P, Q, R, S और T, पांच अलग-अलग मंजिलों 1, 2, 3, 4 और 5 पर स्थित हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। प्रत्येक कोचिंग क्लास में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में से केबल एक विषय पढ़ाया जाता है, किंतु उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। निम्नलिखित जानकारी भी ज्ञात है:
कोचिंग क्लास S में जीव विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है, जबकि कोचिंग क्लास Q में अंग्रेजी विषय नहीं पढ़ाया जाता है।
कोचिंग क्लास R तीसरी मंजिल पर है, और कोचिंग क्लास P में रसायन विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है।
पांचवीं मंजिल पर स्थित कोचिंग क्लास में भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है।
तीसरी मंजिल पर स्थित कोचिंग क्लास में अंग्रेजी या भौतिक विज्ञान विषय नहीं पढ़ाया जाता है।
दी गई जानकारी के आधार पर बताएं कि कौन सी मंजिल पर गणित विषय पढ़ाया जाता है?