Comprehension Passage

निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक गोदाम में, भिन्न-भिन्न विषयों जैसे - गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अंतरिक्ष, हिंदी, संस्कृत, धर्म, नागरिक शास्त्र, विधि, अर्थशास्त्र और खेल की किताबों के 11 बॉक्स हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। प्रत्येक बॉक्स पर 1 से 11 तक की एक संख्या लिखी गई है लेकिन जरूरी नहीं कि समान क्रम में। संख्या 1 सबसे ऊपर है, संख्या 11 सबसे नीचे है और शेष इसी प्रकार हैं।

विधि की किताबों की बॉक्स संख्या विषम है, लेकिन वह 3 या 11 नहीं है। गणित की किताबों का बॉक्स, विधि की किताबों के बॉक्स के ठीक ऊपर है। खेल की किताबों के बॉक्स को अंतरिक्ष की किताबों के बॉक्स के ठीक नीचे रखा जाता है। रसायन विज्ञान की किताबों के बॉक्स को हिंदी की किताबों के बॉक्स के 3 बॉक्स ऊपर रखा जाता है। हिंदी की किताबों का बॉक्स, खेल की किताबों के बॉक्स के 3 बॉक्स ऊपर है। संस्कृत की किताबों का बॉक्स ना तो संख्या 11 पर है और ना ही हिंदी और रसायन विज्ञान की किताबों के बॉक्स के बीच में है, उसे विधि की किताबों के बॉक्स के 2 बॉक्स नीचे रखा जाता है। नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र के बॉक्स को एक दूसरे से यथासंभव दूर रखा जाता है। अर्थशास्त्र बुक को सबसे नीचे नहीं रखा गया है। गणित की किताबों के बॉक्स और धर्म की किताबों के बॉक्स के बीच में रसायन विज्ञान की किताबों का बॉक्स नहीं है।

बॉक्स संख्या 4 में कौन सी किताबें रखी जाती हैं?

1
रसायन विज्ञान
2
भौतिक विज्ञान
3
गणित
4
विधि
5
हिंदी

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation