other govt exam FCI Manager Phase I & II Mock Test 2022 Logical Reasoning Seating Arrangement Linear Arrangement
Comprehension Passage
निर्देश: जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िये और नीचे पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
आठ छात्र दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं जिनमें प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। पंक्ति– 1 में बैठे E, F, G और H उत्तर दिशा के सम्मुख है जबकि पंक्ति– 2 में बैठे A, B, C, D दक्षिण दिशा के सम्मुख हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में। पंक्ति -1 में बैठे प्रत्येक व्यक्ति, पंक्ति– 2 में बैठे अन्य व्यक्ति के सम्मुख है। ये सभी अलग-अलग रंग पसंद करते हैं - लाल, पीला, नीला, गुलाबी, काला, सफेद, नारंगी और हरा।
लाल रंग पसंद करने वाला व्यक्ति H के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, H के निकटतम पड़ोसी के सम्मुख है। केवल एक छात्र B और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच में बैठा है, उस क्रम में। E का निकटतम पड़ोसी, हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के सम्मुख है। केवल एक व्यक्ति E और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच में बैठा है। A, D के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, G के सम्मुख नहीं है। गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, सफेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के सम्मुख है। G, काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के निकटतम पड़ोसी के सम्मुख है। काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। D को काला रंग पसंद नहीं है। गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच कोई एक छात्र है।इनमें से कौन सा संयोजन गलत है?
1
B – सफेद
2
D – नारंगी
3
E – लाल
4
F – गुलाबी
5
H – नीला