निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात मित्र A, E, F, L, M, P और R एक सात मंजिल वाले अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को सात अलग-अलग रंग पसंद हैं जो हरा, गुलाबी, लाल, पीला, नीला, सफेद और बैंगनी हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। भूतल की संख्या एक है और इसी तरह सबसे ऊपर की मंजिल को सात संख्या दिया गया है। R और P को लाल रंग और नीला रंग पसंद है लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों।
गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन न तो सबसे ऊपर और न ही सबसे नीचे रहता है। R और F के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं, F सबसे ऊपर की मंजिल पर नहीं रहता है। P, A के नीचे रहता है लेकिन ठीक नीचे नहीं रहता है। सफेद रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, R की मंजिल के या तो ठीक ऊपर या नीचे रहता है। E, F से तीन स्थान नीचे रहता है। L को पीला रंग पसंद है। लाल रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की मंजिल के ऊपर रहता है। A को हरा रंग पसंद नहीं है। M के ऊपर रहने वाले व्यक्तियों की संख्या, L के नीचे रहने वाले व्यक्तियों की संख्या से दो अधिक है। जितने व्यक्ति R के ऊपर रहते हैं उतने ही व्यक्ति F के नीचे रहते हैं। R और P लाल रंग और नीले रंग को पसंद करते हैं लेकिन एक ही क्रम में नहीं।