निर्देश: नीचे दी गई जानकारी को पढ़िए और उसके बाद प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
जॉन, रिंकी, कुक, डोरा, चिरस , रानी, पवन और मानस एक सीधी पंक्ति में समान दूरी में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो)। उनमें से कुछ दक्षिण दिशा के सम्मुख है जबकि कुछ उत्तर के सम्मुख हैं। (टिप्पणी: एक ही दिशा के सम्मुख होने का अर्थ है, यदि एक व्यक्ति उत्तर दिशा के सम्मुख है तो दूसरा व्यक्ति भी उत्तर दिशा के सम्मुख होगा और यदि दक्षिण के सम्मुख है तो दक्षिण के सम्मुख होगा। विपरीत दिशा के सम्मुख होने का अर्थ है कि यदि कोई व्यक्ति उत्तर दिशा के सम्मुख है तो दूसरा व्यक्ति दक्षिण दिशा के सम्मुख होगा और यदि दक्षिण दिशा के सम्मुख है तो उत्तर दिशा के सम्मुख होगा।) जॉन उत्तर दिशा के सम्मुख है। केवल दो लोग जॉन के दाएँ बैठे हैं। रिंकी, जॉन के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। केवल एक व्यक्ति रिंकी और रानी के बीच बैठा है। रानी, चिरस के निकटतम दाएं बैठी है, जो उत्तर के समुख हैं। केवल एक व्यक्ति चिरस और मानस के बीच बैठा है। रिंकी के दोनों निकटतम पड़ोसी एक ही दिशा के सम्मुख हैं। कुक, रानी के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। रिंकी, जॉन के विपरीत दिशा के सम्मुख है। पवन पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। डोरा, चिरस के समान दिशा के सम्मुख है। पवन और कुक दोनों मानस के विपरीत दिशा के सम्मुख हैं।