निर्देश: नीचे एक प्रश्न और उसके नीचे अंकित दो कथन I और II दिये गये हैं। आपको निर्णय करना है कि कथन में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। आपको दी गई जानकारी और गणित के ज्ञान के उपयोग से संभव उत्तर को चुनना है।
कार से संग्रहालय जाने वाले छात्रों की संख्या कितनी है? यदि तीन अलग-अलग माध्यम अर्थात बस, ट्रेन और कार से यात्रा करने वाले छात्रों का अनुपात 5 ∶ 14 ∶ 8 है?
I. संग्रहालय जाने वाले छात्रों की संख्या, संग्रहालय में जाने वाली छात्राओं की संख्या से 45 अधिक है। सभी छात्राएं केवल ट्रेन से संग्रहालय गईं और केवल 30 पुरुष ट्रेन से गए।
II. बस और कार से संग्रहालय जाने वाले पुरुषों की कुल संख्या 195 है।
1
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
3
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है।
4
यदि कथन I और II दोनों में भी दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।