निर्देश:- निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
विभिन्न चॉकलेटों डेयरीमिल्क, मंच, पर्क, बोर्नविले, बेल्जियन, लिंड्ट, मिल्कीबार और 5 स्टार के आठ बक्से एक ढ़ेर में रखे जाते हैं, जहाँ सबसे ऊपरी बक्से को 8 के रूप में क्रमांकित किया जाता है और सबसे निचले बक्से को 1 के रूप में क्रमांकित किया जाता है। सभी बक्सों में चॉकलेट की अलग-अलग संख्या 23, 31, 37, 42, 53, 58, 67 और 75 है। जिस बक्से में 37 चॉकलेट हैं वह सबसे नीचे वाले स्थान पर रखा जाता है। डेयरीमिल्क के बक्से को 5 क्रमांकित बक्से के नीचे सम क्रमांकित स्थान पर रखा जाता है। 5 स्टार के बक्से को डेयरीमिल्क से तीन स्थान ऊपर रखा जाता है। क्रम संख्या 7 पर 75 चॉकलेट वाले बक्से को रखा जाता है। पर्क का बक्सा, डेयरीमिल्क के बक्से के ठीक ऊपर रखा जाता है और इसमें 23 चॉकलेट हैं। पर्क और मंच के बीच केवल एक बक्सा रखा जाता है। वह बक्सा जिसमें 31 चॉकलेट हैं, पर्क और मंच के बीच में रखा जाता है। बेल्जियन और लिंड्ट के बीच केवल तीन बक्से रखे जाते हैं, जहाँ लिंड्ट को बेल्जियन के नीचे रखा जाता है। वह बक्सा जिसमें 42 चॉकलेट हैं, क्रम संख्या 6 पर रखा जाता है। उन बक्सों के बीच में केवल एक बक्सा रखा जाता है, जिनमें 31 और 53 चॉकलेट हैं। मिल्की बार और बोर्नविले को ठीक एक-दूसरे के आसन्न नहीं रखा जाता है। बोर्नविले को सबसे नीचले स्थान पर नहीं रखा जाता है और इसमें 58 चॉकलेट हैं।