निर्देश: दी गई जानकारी को पढ़िये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ध्यानपूर्वक दीजिए।
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति दक्षिण दिशा के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। उनमें से कुछ को अलग-अलग रंग पसंद हैं। दोनों आसन्न व्यक्तिओं के बीच की दूरी समान है।
P, Q, के दायें चौथे स्थान पर बैठा है, जो Z के दायें छठे स्थान पर बैठा है। W और Z के बीच कम से कम दो व्यक्ति बैठे हैं। वह व्यक्ति जिसे लाल रंग पसंद है, वह गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बीच में बैठा है। वह व्यक्ति जिसे पीला रंग पसंद है वह किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। P को पीला रंग पसंद नहीं है और V को नीला रंग पसंद है। कोई भी व्यक्ति P के दायें नहीं बैठा है। W को लाल रंग पसंद है। S, Z का निकटतम पडोसी है लेकिन गुलाबी रंग पसंद नहीं करता है। V, जो Q का निकटतम पडोसी है, गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें से छठे स्थान पर बैठा है। पीला रंग पसंद करने वाले और लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्तिओं के बीच चार से अधिक व्यक्ति नहीं बैठे हैं।