निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न के बाद दो कथन क्रमांक I और II दिए गए हैं। आपको ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए।
पाँच पक्षी मैना, तोता, बुलबुल, कौआ और गौरैया एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर सम्मुख हैं। गौरैया के बायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
कथन:
I. मैना किसी एक अंतिम छोर पर बैठी है। तोता मैना और बुलबुल के ठीक बीच में बैठा है।
II. बुलबुल और गौरैया के बीच में केवल एक पक्षी बैठा है, जो तोते के बायें नहीं बैठा है।
1
केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ आवश्यक है।