निर्देश: दी गयी जानकारी को पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों का ध्यानपूर्वक उत्तर दीजिए।
नौ डिब्बे A, B, C, D, E, P, Q, R और S हैं। वे सभी एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं एक ही क्रम में हों। सभी डिब्बे ऊपर से नीचे के क्रम में रखे गए हैं अर्थात सबसे ऊपर वाले डिब्बे की संख्या 1 है और इसके नीचे 2 और इसी क्रम में बाकी संख्या हैं।
डिब्बे D को डिब्बे B के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। डिब्बे Q को डिब्बे S के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। डिब्बे S को डिब्बे R के नीचे नहीं रखा गया है। R और A के बीच रखे गए डिब्बे की संख्या, P और A के बीच की संख्या से एक अधिक है। डिब्बे S को डिब्बे A के ठीक नीचे रखा गया है। R और P के बीच रखे गए डिब्बों की संख्या तीन से अधिक है। डिब्बे E को या तो ऊपर से या नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। वर्णमाला के क्रम के अनुसार किसी भी दो डिब्बों को एक दूसरे के निकट नहीं रखा गया है (जैसे E को D के ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है)। डिब्बे P को न तो सबसे ऊपर और न ही सबसे नीचे रखा गया है। डिब्बे P और डिब्बे A के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। डिब्बे C को डिब्बे R के ठीक ऊपर रखा गया है।