insurence exam LIC HFL Assistant/Assistant Manager Mock Test Series Quantitative Aptitude Data Sufficiency
निर्देश: नीचे एक प्रश्न और उसके नीचे अंकित दो कथन I और II दिये गये हैं। आपको निर्णय करना है कि कथन में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। आपको दी गई जानकारी और गणित के ज्ञान के उपयोग से संभव उत्तर को चुनना है।
एक व्यक्ति दो प्रकार (A और B) के चावल को समान अनुपात में मिलाता है और मिश्रण को 17 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
I. A का क्रय मूल्य 20 रुपये प्रति किग्रा है।
II. B का क्रय मूल्य 13 रुपये प्रति किग्रा है।
1
यदि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि या तो केवल कथन I या कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
यदि एकसाथ कथन I और कथन II दोनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि एकसाथ कथन I और कथन II दोनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं।