Comprehension Passage

निर्देश: जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक कॉलेज में 900 विद्यार्थी हैं जो जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिकी और सांख्यिकी इन पाँच विषयों में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे हैं। इनमें लड़के और लड़कियों के बीच का अनुपात क्रमशः 5 : 4 है। कुल लड़कियों में से 20% लड़कियाँ जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर कर रहीं हैं और कुल लड़कियों में से 25% लड़कियाँ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर कर रहीं हैं। वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 220 है। गणित में स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 150 है। सांख्यिकी में स्नातकोत्तर करने वाली लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात क्रमश: 2 : 3 है। कुल लड़कों में से 20% लड़के वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर कर रहें हैं। गणित में स्नातकोत्तर करने वाली लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात क्रमशः 1 : 2 है। भौतिकी में स्नातकोत्तर करने वाले लड़के और लड़कियों की संख्या समान है। 180 विद्यार्थी जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर कर रहें हैं।

स्नातकोत्तर के किन विषयों में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा और लड़कों की संख्या (क्रमश:) सबसे कम है?

1
वनस्पति विज्ञान और गणित 
2
गणित और भौतिकी
3
वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान
4
वनस्पति विज्ञान और भौतिकी
5
सांख्यिकी और भौतिकी

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation