निर्देश: एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गये हैं। आपको इन कथनों को सही मानना होगा, भले ही वे आमतौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना होगा कि दिया गया कौनसा निष्कर्ष दिए गए कथन का अनुसरण करता है। उसी अनुसार अपना उत्तर चुनिए।
कथन:
1. किसी भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में जानने के लिए शब्दकोश आवश्यक हैं।
2. शब्दों और उनके अर्थों, मुहावरों, रीति-रिवाजों, विचारों और विश्वासों, बोलचाल आदि के विवरणों से शब्दकोष भरे होते हैं।
निष्कर्ष:
I: शब्दकोश शाब्दिक ज्ञान के साथ-साथ एक भाषा के ऐतिहासिक ज्ञान को पाने की हमारी मंशा पूरी करते हैं।
II: केवल अर्थ खोजने के लिए शब्दकोशों का उपयोग किया जाता है।
1
केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
2
केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
3
निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं।
4
निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
5
न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।