Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिया गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W का जन्मदिन एक ही वर्ष के आठ अलग-अलग महीनों नामतः - जनवरी, फरवरी, मार्च, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसम्बर में आता है। परन्तु समान क्रम आवश्यक नहीं है। उनमें से प्रत्येक अपने जन्मदिन पर अपनी पसंद के रंग जैसे - लाल, पीला, हरा, नीला, गुलाबी, नारंगी, भूरा और सफेद रंग के कपड़े पहनता है परन्तु समान क्रम आवश्यक नहीं है।
W का जन्मदिन दिसम्बर के महीने में आता है और उसे गुलाबी रंग पसंद है। R का जन्मदिन 31 से कम दिनों वाले महीने में है। इसके अतिरिक्त, R और S के बीच केवल दो व्यक्तियों के जन्मदिन हैं। लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्मदिन S के ठीक पहले है। नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के पहले केवल एक व्यक्ति का जन्मदिन है। साथ ही, Q का जन्मदिन नीला रंग पसंद करने वाले के ठीक बाद है। Q और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच 3 व्यक्तियों के जन्मदिन हैं। T को ना तो हरा और ना ही नीला रंग पसंद है। V को सफ़ेद रंग पसंद है। P का जन्मदिन T के ठीक पहले है। पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्मदिन 31 से कम दिनों वाले महीने में है। मार्च में जन्मदिन वाले व्यक्ति को नारंगी रंग पसंद नहीं है।R को कौनसा रंग पसंद है?
1
लाल
2
भूरा
3
नारंगी
4
पीला
5
इनमें से कोई नहीं