निर्देश: तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिये।
नीचे दी गई तालिका एक योजना के तहत विभिन्न वर्षों 2016, 2017, 2018 और 2019 में विभिन्न कक्षाओं (पहली से 5वीं, 6वीं से 9वीं और 10वीं से 12वीं) के बीच नई दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को मास्क के वितरण के संबंध में आँकड़ों को दिखाती है।
नोट: एक छात्र को केवल एक मास्क वितरित किया जाता है।
वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 में वितरित किए गए कुल मास्क = 2 करोड़
|
वर्ष |
वितरित किए गए मास्क (लाखों में) |
कक्षा (पहली से 5वीं) |
कक्षा (6वीं से 9वीं) |
कक्षा (10वीं से 12वीं) |
|
2016 |
30 |
50% |
- |
15% |
|
2017 |
40 |
60% |
20% |
- |
|
2018 |
50 |
- |
30% |
20% |
|
2019 |
- |
40% |
- |
- |
दिल्ली सरकार वर्ष 2020 के लिए योजना बना रही है और उसने पिछले वर्ष की तुलना में 50% अधिक मास्क वितरित करने का निर्णय लिया है। कक्षा (पहली से 5वीं) को वितरित किए गए मास्क का प्रतिशत X% होगा, कक्षा (6वीं से 9वीं) को 2X% वितरित किये जाएंगे और शेष मास्क कक्षा (10वीं से 12वीं) को वितरित किये जाएंगे।
यदि कक्षा (6वीं से 9वीं) को वितरित किए जाने वाले मास्क की संख्या, कक्षा (1 से 5वीं) को वितरित किए जाने वाले मास्क से 36 लाख अधिक है, तो X का मान क्या है?