निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
410 फूड ब्लॉगर हैं जो फूड पांडा का काम करते हैं। फूड ब्लॉगर्स विभिन्न रेस्तरां का दौरा करते हैं और भोजन और रेस्तरां का मूल्यांकन करते हैं। भारतीय, मुगलई और इतालवी तीन प्रकार के व्यंजन हैं। एक फूड ब्लॉगर एक या अधिक व्यंजन पसंद कर सकता है। 70 ब्लॉगर्स को उपलब्ध व्यंजनों में से कोई भी पसंद नहीं है। 30 फूड ब्लॉगर केवल भारतीय व्यंजन पसंद करते हैं। जो फूड ब्लॉगर केवल मुगलई व्यंजन पसंद करते है उनकी संख्या केवल भारतीय व्यंजन पसंद करने वालों की दोगुनी हैं। फूड ब्लॉगर की संख्या जो केवल भारतीय और मुगलई व्यंजनों को पसंद करते हैं, फूड ब्लॉगर की संख्या, जो केवल भारतीय व्यंजन पसंद करते हैं, की तीन तिगुनी हैं। 80 फूड ब्लॉगर केवल इतालवी व्यंजन पसंद करते हैं। केवल इतालवी और मुगलई पसंद करने वाले ब्लॉगर्स की संख्या 20 हैं और मुगलई को पसंद करने वाले ब्लॉगर्स की संख्या 180 है।
भारतीय और मुगलई व्यंजन दोनों को पसंद करने वाले और भारतीय और मुगलई दोनों व्यंजन पसंद नहीं करने वाले फूड ब्लॉगरों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये।