Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। 

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक रैखिक पंक्ति में बैठे हैं। वे सभी उत्तर दिशा के सम्मुख हैं। वे सभी भिन्न फल सेब, आम, केला, कीवी, तरबूज, चेरी और संतरा पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में पसंद करते हों।

D कीवी पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। D को आम पसंद है। वह व्यक्ति जिसे चेरी पसंद है वह आम पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएँ से चौथे स्थान पर बैठा है। A, चेरी पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। सेब पसंद करने वाला व्यक्ति पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। E सेब पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएँ से छठे स्थान पर बैठा है। F को कीवी पसंद है और वह पंक्ति के केंद्र में बैठा है। C को तरबूज पसंद है और वह F के आसन्न बैठा है। संतरा पसंद करने वाला व्यक्ति कीवी पसंद करने वाले के आसन्न नहीं बैठा है। B, चेरी पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएँ से पाँचवें स्थान पर बैठा है।

तरबूज पसंद करने वाले के बाएँ से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

1
D
2
A
3
B
4
C
5
G

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation