Comprehension Passage

निर्देश: निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

P, E, Q, T, I, Z, R और M आठ बॉक्स हैं जिन्हें एक के ऊपर एक रखा गया है लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो। इन बॉक्स में आठ अलग-अलग चॉकलेट हैं, अर्थात्- स्निकर्स, मंच, पर्क, फाइव स्टार, मिल्की बार, किटकैट, डेयरी मिल्क और एक्लेयर्स लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। इन आठ बॉक्स में चॉकलेट की कुल संख्या 100 है। किसी भी दो बॉक्स में चॉकलेट की संख्या समान नहीं है।

डेयरी मिल्क के नीचे कम से कम दो बॉक्स रखे गए हैं और डेयरी मिल्क चॉकलेट की संख्या, सबसे नीचे रखे गए बॉक्स में चॉकलेट की संख्या से दस कम है। बॉक्स I और फाइव स्टार चॉकलेट वाले बॉक्स के बीच में चार बॉक्स रखे गए हैं। सबसे ऊपर रखे गए बॉक्स में और उसके ठीक नीचे रखे गए बॉक्स में चॉकलेट की कुल संख्या 14 है। डेयरी मिल्क को किटकैट और एक्लेयर्स के ठीक बीच में रखा गया है। फाइव स्टार वाले बॉक्स में इसके ठीक नीचे रखे गए बॉक्स से दो चॉकलेट कम हैं। डेयरी मिल्क के नीचे रखे गए बक्सों की संख्या, I के नीचे रखे गए बॉक्स की संख्या के समान है। नीचे से तीसरे स्थान पर रखे गए बॉक्स में ऊपर से दूसरे स्थान पर रखे गए बॉक्स से 3 चॉकलेट कम हैं। M और Q के बीच में पाँच बॉक्स रखे गए हैं तथा बॉक्स Q को सबसे ऊपर या सबसे नीचे नहीं रखा गया है। बॉक्स M में फाइव स्टार चॉकलेट नहीं है। एक्लेयर्स को उस बॉक्स के नीचे रखा गया है जिसमें 5 चॉकलेट हैं। R, जो सबसे ऊपर वाला बॉक्स नहीं है, उसे किटकैट के ऊपर रखा गया है और इसमें ऊपर से दूसरे बॉक्स की तुलना में दोगुना चॉकलेट हैं। किटकैट और स्निकर्स के बीच रखे गए बॉक्स की संख्या, फाइव स्टार और किटकैट के बीच रखे गए बॉक्स की संख्या के समान है। किटकैट चॉकलेट की संख्या, नीचे से तीसरे बॉक्स में और ऊपर से दूसरे बॉक्स में चॉकलेट की संख्या के योग के बराबर है। P और T के बीच में दो बॉक्स रखे गए हैं तथा बॉक्स Q को सबसे ऊपर नहीं रखा गया है। पर्क चॉकलेट को मिल्की बार चॉकलेट के ठीक नीचे रखा गया है। बॉक्स P, बॉक्स E के ठीक ऊपर रखा गया है और उनमें से एक में किटकैट चॉकलेट है। बॉक्स T में चॉकलेट की संख्या, बॉक्स R और बॉक्स Q में चॉकलेट की संख्या के योग से एक अधिक है।

बॉक्स P में कितनी चॉकलेट हैं?

1
6
2
13
3
15
4
25
5
12

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation