Comprehension Passage
निर्देश: नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
बारह दोस्तों A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K और L का जन्म एक ही वर्ष के अलग-अलग महीनों में हुआ था। C का जन्म अप्रैल में हुआ और B का जन्म अगस्त में हुआ। K का जन्म J के जन्म के ठीक बाद और G के जन्म के ठीक पहले हुआ। K का जन्म न तो अक्टूबर में हुआ और न ही फरवरी में हुआ। I और E के बीच में एक महीने का अंतर है। 'I' का जन्म उस महीने में हुआ जिसमें तीस दिन होते हैं। H का जन्म L के जन्म के ठीक बाद हुआ। H का जन्म उस माह में हुआ जिसमें 31 दिन होते हैं। D का जन्म E के जन्म के ठीक बाद हुआ था। A और F का जन्म उन महीनों में हुआ जिनमें 31 दिन होते हैं। G का जन्म B के जन्म से पहले हुआ और E का जन्म D के जन्म से पहले हुआ। D का जन्म दिसम्बर में नहीं हुआ।
जिस महीने में "I" का जन्म हुआ है, उसके पहले का कौन-सा महीना है?
1
जनवरी
2
अक्टूबर
3
सितम्बर
4
फरवरी
5
अप्रैल