तीन राशियाँ I, II और III नीचे दी गई हैं। दी गई जानकारी के आधार पर आपको तीन राशियों के बीच संबंध ज्ञात करना है। संभावित विकल्पों में से उत्तर चयन करने के लिए आपको दी गई जानकारी और गणित के अपने ज्ञान का उपयोग करना है। केवल संख्यात्मक मानों पर विचार कीजिए।
राशि I - A और B एक कार्य को क्रमशः 32 घंटे और 24 घंटे में पूरा कर सकते हैं। उन दोनों ने बारी-बारी से A से शुरू करते हुए 24 घंटे तक कार्य किया, तब A ने छोड़ दिया। यदि शेष कार्य अकेले B द्वारा पूरा किया जाता है, तो कार्य को पूरा करने में लगा कुल समय।
राशि II - स्थिर जल में नाव की गति, धारा की गति से 32% अधिक है। यदि स्थिर जल में नाव की गति 2 किमी प्रति घंटा अधिक होती, तो धारा के अनुकूल 510 किमी दूरी तय करने में उसे 8.5 घंटे लगते। नाव द्वारा अपनी वास्तविक गति से धारा के प्रतिकूल 112 किमी की दूरी तय करने में लिया गया समय।
राशि III - किसी कार्य के लिए A और B द्वारा प्राप्त मजदूरी क्रमश: 2400 रुपये और 3600 रुपये है। यदि B अकेले उस कार्य को 10 घंटे में पूरा कर सकता है, तो A द्वारा उसी कार्य को अकेले पूरा करने में लिया गया समय।