निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न में I और II के रूप में संख्यांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं। सभी कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उत्तर दीजिए।
O, P, Q, R, S, T, U और V एक आठ मंजिला इमारत में रहते हैं। सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है और इससे ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी प्रकार आगे भी है। इनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग अर्थात् लाल, नारंगी, नीला, पीला, हरा, गुलाबी, बैंगनी और काला पसंद है लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। नारंगी रंग किसे पसंद है?
I. R, S के ऊपर वाली मंजिल में रहता है। V को बैंगनी रंग पसंद है और S के ऊपर वाली मंजिल में रहता है। O को नीला रंग पसंद नहीं है। U को पीला रंग पसंद है और यह S से तीन मंजिलों के अंतर पर रहता है। जिसे लाल रंग पसंद है वह U के ठीक ऊपर वाली मंजिल में रहता है। R पाँचवीं मंजिल पर रहता है।
II. O, पाँचवीं मंजिल के ऊपर एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। बैंगनी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति O के नीचे वाले तीन मंजिलों के अंतर पर रहता है। S को हरा रंग पसंद है और वह तीसरी मंजिल पर रहता है। नीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति R के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है, जिसे गुलाबी रंग पसंद है।