नीचे एक विशेष परिवार के बारे में विवरण दिया गया है।
कथन I: मेरेडिथ का विवाह जेवियर से हुआ है, जो नैन्सी और जोसेफ का इकलौता पुत्र है। नैन्सी पाँच बच्चों की माता है, जिनमें से चार अविवाहित हैं। जेवियर दो छोटे पुत्रों और एक किशोरी पुत्री का पिता है। मेरेडिथ का भाई, जेरेड शहर में काम करता है और अपनी बहन के परिवार के साथ रहता है। अपनी पहली पुत्री के जन्म के छह वर्ष बाद जोसेफ का निधन हो गया।
कथन II: जोसेफ पाँच बच्चों का पिता है। जेरेड, जो मेरेडिथ का इकलौता भाई है, अपने बहनोई जेवियर के परिवार के साथ रहता है। नैन्सी, जेवियर और ऐनी की माता है। जेवियर और मेरेडिथ तीन बच्चों के माता-पिता हैं। जोसेफ, जिनका निधन हो चुका है, ऐनी के पिता हैं।
परिवार में मौजूदा पुरुषों की संख्या और मौजूदा महिलाओं की संख्या के बीच अंतर कितना है?
1
यदि कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि कथन I में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि अकेले कथन I या अकेले कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
यदि कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।