निर्देश: दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

छह व्यक्ति-A, B, C, D, E, F- एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं, जहाँ दो व्यक्तियों के बीच समान दूरी है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। सभी केंद्र की ओर उन्मुख हैं। उन सभी को अलग-अलग रंग पसंद हैं जैसे- लाल, नीला, पीला, हरा, काला, सफेद। पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बायें कौन बैठा है?

I) D को नीला रंग पसंद है। C, D के विपरीत बैठा है लेकिन उसे पीला रंग पसंद नहीं है। C और Aजिसे काला रंग पसंद है, के बीच एक व्यक्ति बैठा है। काले रंग को पसंद करने वाले और हरे रंग को पसंद करने वाले के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं। C, पीला रंग पसंद करने वाले का निकटतम पडोसी नहीं है

II) B को पीला रंग पसंद है। E, सफ़ेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दायें बैठा है। A, D और F के ठीक बीच में बैठा है। D, B का निकटतम पडोसी है। C को सफेद रंग पसंद है।

1
केवल I पर्याप्त है
2
केवल II पर्याप्त है
3
प्रश्न का उत्तर देने के लिए दोनों आवश्यक हैं
4
प्रश्न का उत्तर देने के लिए दोनों पर्याप्त नहीं हैं
5
या तो केवल I या केवल II प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation