निर्देश : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के नीचे I, II क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दिया गया आँकड़ा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं।
पाँच बक्से A, B, C, D और E को उनके वजन के अनुसार बढ़ते क्रम में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर एक पंक्ति में रखा गया है। और साथ ही प्रत्येक बॉक्स अलग-अलग रंग का है। दूसरा सबसे हल्का बॉक्स किस रंग का है?
I. सफेद बॉक्स, बैंगनी बॉक्स से भारी है। बॉक्स C को किसी एक अंतिम छोर पर रखा गया है। न तो बॉक्स E और न ही बॉक्स B सबसे भारी है। हरा बॉक्स, बैंगनी बॉक्स से भारी नहीं है। बॉक्स A, भूरा और बैंगनी रंग का नहीं है।
II. बॉक्स B को C के बगल में नहीं रखा गया है। भूरा बॉक्स, सफेद बॉक्स से भारी है। बॉक्स E और बॉक्स B के बीच में केवल एक बॉक्स रखा गया है। बॉक्स A, हरे बॉक्स से भारी है। बॉक्स D नारंगी रंग का है। भूरे रंग का बॉक्स, बॉक्स D से हल्का है। न तो बॉक्स E और न ही बॉक्स C भूरे रंग का है।
यदि कथन I में दिया गया आँकड़ा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया आँकड़ा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।