निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और तीन कथन I, II और III हैं। आपको यह तय करना होगा कि क्या कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। तीनों कथनों को पढ़िए और तदनुसार उत्तर दीजिए।
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F का जन्म छह अलग-अलग महीनों जनवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और अगस्त में हुआ था।
कथन I: B और E के बीच दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। E से पहले जितने व्यक्तियों का जन्म हुआ था उतने ही व्यक्तियों का जन्म D के बाद हुआ था। B का जन्म 30 दिनों के महीने में हुआ था। A का जन्म F से एक महीने पहले हुआ था।
कथन II: B और E के बीच दो व्यक्तियों का जन्म हुआ था। C से पहले जितने व्यक्तियों का जन्म हुआ था उतने ही व्यक्तियों का जन्म F के बाद हुआ था। D का जन्म C से ठीक पहले हुआ था। C का जन्म F से पहले हुआ था। C का जन्म मार्च में हुआ था।
कथन III: F का जन्म मई के बाद हुआ था। F और D के बीच तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ था। B और D के बीच एक व्यक्ति का जन्म हुआ था। C का जन्म F से पहले हुआ था।
A के बाद कितने व्यक्तियों का जन्म हुआ था?